गायत्री महायज्ञ को लेकर अमनी में तैयारी जोरों पर, 26 को निकलेगी कलश शोभायात्रा

Published at :24 Apr 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ को लेकर अमनी में तैयारी जोरों पर, 26 को निकलेगी कलश शोभायात्रा

महायज्ञ की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड के अमनी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. महायज्ञ की तैयारी को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. यज्ञ समिति के प्रमोद सिंह, सरिता कुमारी, गणेशी यादव सहित सभी ने कहा कि प्रज्ञा की अधिष्ठात्री मां गायत्री की पूजा अर्चना से अमनी सहित पूरा जिला आध्यात्मिक ज्ञान से लाभान्वित होंगे. अखिल विश्व गायत्री परिवार मानसी के प्रखंड संयोजक संतोष कुमार ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के ऋषिपुत्र सुनील शर्मा के सानिध्य में 26 अप्रैल, रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जायेगी. 27 अप्रैल को विभिन्न संस्कार कराये जायेंगे. 28 फरवरी को दीप यज्ञ एवं टोली विदाई के साथ यज्ञ की समाप्ति की जायेगी. तीनों दिन युग संगीत के मध्यम से प्रवचन किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन