बकरीद को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और भाइचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पसराहा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है
पसराहा. ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और भाइचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पसराहा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसी कड़ी में मंगलवार को थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला. मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है. फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में शामिल पुलिस जवानों और अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. यह फ्लैग मार्च राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (एनएच 31) पसराहा से शुरू हुआ, जो क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. मार्च के दौरान पुलिस का काफिला महद्दीपुर, बंदेहरा और पसराहा गांव के विभिन्न अंदरूनी रास्तों से होते हुए आगे बढ़ा. इस दौरान थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. साथ ही उन्होंने किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया. इस कदम से स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










