पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक

विज्ञापन

शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेहता वासा के शिक्षकों ने स्कूल परिसर में फलदार पौधारोपण किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन कुमार ने बताया कि एक वृक्ष बड़ा होकर सौ पुत्र और मित्र से भी ज्यादा लाभकारी और हितकारी साबित होता है. इसलिए वृक्ष लगाए इसके अनेक फायदे हैं. पेड़, पौधे पर्यावरण को संतुलित तो करता ही है हमारे लिए ऑक्सीजन छाया समेत स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पौष्टिक फल भी देता है. विद्यालय में आम एवं लीची का वृक्ष लगाया गया. मौके पर शिक्षक शमशेर सिंह सेरा, उर्मिलेश कुमार, मो.अब्दुल, इंदु कुमारी सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन