9 से 22 तक जमा होंगे आवेदन, 26 अक्तूबर को बंटेगा नियोजन – पत्र

Updated:
विज्ञापन
9 से 22 तक जमा होंगे आवेदन, 26 अक्तूबर को बंटेगा नियोजन – पत्र

जिप कार्यालय में 9 पदों के लिए निकाली गई संविदा पर बहाली

विज्ञापन

जिप कार्यालय में 9 पदों के लिए निकाली गई संविदा पर बहाली खगड़िया. जिला परिषद कार्यालय खगड़िया में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रधान सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक तथा निम्न वर्गीय लिपिक के 9 पदाें पर नियोजन के लिए 9 से 22 अक्टूबर तक आवेदन जमा होंगे. आवेदन निबंधित डाक से अथवा कार्यालय में जाकर अथवा जिला परिषद के ईमेल [email protected] के माध्यम से जमा किये जा सकेंगे. डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक पलासिया ने बताया कि निम्न वर्गीय लिपिक के लिए 4, सहायक अभियंता के लिए 2 तथा कनीय अभियंता, प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के लिए 1-1 पदों के लिए 9 से 22 अक्टूबर तक आवेदन जमा होंगे. 25 को काउंसलिंग तथा चयनित अभ्यर्थियों के बीच 26 अक्टूबर को नियोजन पत्र का वितरण किया जाएगा. बताया कि राज्य सरकार / जिला परिषद / बोर्ड / निगम / लोक उपक्रम से उक्त पदों पर सेवा निवृत हुए कर्मियों के सेवाएं संविदा के आधार पर लिये जाएंगे. जिला परिषद कार्यालय खगड़िया से सेवा निवृत हुए कर्मियों को संविदा क आधार पर नियोजित नहीं किये जाने की बातें कही गई है. आवेदन देने वालों का चिकित्सा प्रमाण – पत्र देकर इस बात प्रमाण देना होगा कि वे कार्य करने के काबिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन