जदयू व भाजपा के आयोग समिति गठन में नहीं है पचपनिया व वंचित समाज के लोग

Updated:
विज्ञापन
जदयू व भाजपा के आयोग समिति गठन में नहीं है पचपनिया व वंचित समाज के लोग

जदयू व भाजपा के आयोग समिति गठन में नहीं है पचपनिया व वंचित समाज के लोग

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के अस्पताल चौक समीप आम जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई. आजपा राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा कि जदयू व भाजपा के कई आयोग समितियां का गठन किया, लेकिन पचपनिया व वंचित समाज से एक भी व्यक्ति को आयोग का सदस्य नहीं बनाया गया है, जबकि दोनों ही दल पचपनिया समाज के दम पर सत्ता में काबिज हैं. भाजपा के सहयोगी दल जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान व जदयू के कार्यकर्ता आयोग का अध्यक्ष व सदस्य बनाया गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी नाई, कानू, बढ़ई, माली, प्रजापति को तर्जी नहीं दी. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक सुभाष चंद्र जोशी ने कहा कि बिहार सरकार ने जातीय जनगणना तो करा दी और आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षणिक भी बता दिया, लेकिन लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. आजपा राष्ट्रीय 2025 के विधानसभा चुनाव में त्रिकोणात्मक संघर्ष की स्थिति पैदा कर सकता है. क्योंकि जनगणना के आधार पर पूरे बिहार में 4 लाख 70 हजार अतिपिछड़ा समाज की आबादी है. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, बेबी कुमारी, अरविंद महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन