एनएसयूआइ ने सीएम का फूंका पुतला

एनएसयूआइ ने सीएम का फूंका पुतला
चौथम. विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को करूआमोड़ चौक के पास सीएम नीतीश कुमार का पुतला फूंका, जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष नितिन पटेल ने किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने इस घटना को देश की स्मिता और संविधान की मर्यादा का उल्लंघन करार देते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की. जि��ाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रगान हमारे सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. इसका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. नीतीश सरकार की नीतियां पहले ही जनविरोधी रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है. रोजाना हत्याएं, लूट हो रही है. कोई कुछ कहने और सुनने वाला नहीं है. मौके पर विवेक गुप्ता, गौतम गुप्ता, अमृत रंजन कुमार, अंकित कुमार, सौरव पटेल, प्रभात प्रेमी, जितेंद्र कुमार, रुपेश कुमार, नंदू कुमार, छोटू कुमार गुड्डू कुमार, रितिक कुमार, इंदल दास, सुमित कुमार और अमित कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










