शराबी पति से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
शराबी पति से परेशान नवविवाहिता ने की आत्महत्या

परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुआ था

विज्ञापन

खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के रामपुर अलौली वार्ड संख्या छह निवासी उत्तम कुमार साह की 21 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी ने गुरुवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुआ था. इससे परेशान प्रीति ने फांसी लगा ली. बताया जाता है कि मृतका के पति शराबी है. जिसके कारण पति-पत्नी के बीच मारपीट, गाली-गलौज होते रहता था. सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजन को सौंप दिया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन