ePaper

धूम-धड़ाके संग नये साल का आगाज, शहर के पार्क रहे गुलजार व युवाओं ने काटा केक

Updated at : 01 Jan 2026 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
धूम-धड़ाके संग नये साल का आगाज, शहर के पार्क रहे गुलजार व युवाओं ने काटा केक

धूम-धड़ाके संग नये साल का आगाज, शहर के पार्क रहे गुलजार व युवाओं ने काटा केक

विज्ञापन

खगड़िया. घड़ी की सुई जैसे ही बुधवार की रात 12 बजे पर गयी. वैसे ही लोगों ने नववर्ष का जश्न मनाना शुरू कर दिया. कहीं पटाखे जले तो कहीं डीजे की धुन पर युवा धमाल मचाते नजर आये. युवाओं ने अपने-अपने तरीके से नववर्ष का स्वागत किया. गुरुवार की सुबह होते ही युवाओं की टोली पसंदीदा पिकनिक स्पॉट पर निकल गये. न्यू ईयर को लेकर शहर के रेस्टोरेंट, पार्क व अन्य पिकनिक स्पॉट पर युवा पहुंचने लगे. नववर्ष को लेकर जिला प्रशासन भी चौकस थे. शहर के गांधी पार्क, चित्रगुप्त नगर पार्क, जेएनकेटी स्टेडिएम, कोसी कॉलेज मैदान, बाजार समिति आदि जगहों पर सुबह से ही लोग पिकनिक का आनंद ले रहे थे. पिकनिक मना रहे निलेश कुमार, सौम्य दीप, अंशु कुमार, शुभम कुमार, ऋषभ कुमार, मोहित कुमार, गौरव कुमार, अनुराग कुमार, शुभम दीप, सरफराज ने बताया कि वे लोग हर साल अपने दोस्तों के पिकनिक मनाने आते है. वहीं मनोरंजन के लिए साउंड का व्यवस्था भी किया गया था, जबकि जिले के दुर्गा मंदिर सन्हौली, पंचवटी मंदिर, मां कात्यायनी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. नववर्ष को लेकर युवाओं व बच्चों में उत्साह देखने को मिला. एनएच किनारे आम बगीचा में पूर्व वार्ड सदस्य रणवीर कुमार के नेतृत्व में पिकनिक मनाया. पिकनिक मनाने के लिए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, युवा व्यवसायी संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू, कोशी कॉलेज के प्राध्यापक संजय मांझी, राजद नेता प्रमोद यादव, अधिवक्ता रौशन कुमार आदि पहुंचे थे.

बच्चों ने मनाया पिकनिक

गोगरी.

नववर्ष के अवसर पर बुधवार को लोगों ने पिकनिक का लुत्फ उठाया. लोगों ने ठंड को भी धता बताते हुए पिकनिक मनाया और घूमने का आनंद लिया. इस भीषण ठंड में भी लोग खेत खलिहानों में पिकनिक मनाकर खुशियां बांटते नजर आय. खेत खलिहान में पिकनिक मना रहे ग्रामीण इलाकों के बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. ठंड से बचाव के लिए बच्चों ने जहां अपने अपने घरों से कपड़े लाकर टेंट बनाया. टेंट के अंदर एक साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया. वहीं कुछ बच्चे खुले मैदान में ही बैठकर पिकनिक मनाते नजर आये.

मंदिरों में की पूजा-अर्चना

हालांकि कई लोग अपने परिवार के साथ आसपास धार्मिक स्थलों पर भी नववर्ष की मंगलकामना के साथ घूमते नजर आये. युवक व युवतियों में सेल्फी का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. दूसरी ओर ग्रीटिंग कार्ड्स की दुकानों पर भी कुछ लड़कियां देखी गयी. ग्रीटिंस कार्ड विक्रेता ने बताया कि अब पहले की तरह ग्रीटिंग कार्ड्स नहीं बिकते हैं. इसकी जगह मोबाइल पर ही मैसेज का आदान प्रदान हो जाता है. हालांकि अब ग्रीटिंस कार्ड बच्चों के बीच ही ज्यादा लोकप्रिय है. कई बच्चे डोरीमोन, छोटा भीम, मोटू पतलू के स्टिकर वाले ग्रीटिंस कार्ड्स खरीदते देखे गये. सुबह से ही लोग देवी-देवताओं के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्ध की कामना की. वहीं, पिकनिक स्पॉटों पर लोगों ने खूब मजा लिया. परिजनों व मित्रों संग लोगों ने नये साल का जश्न मनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

GUNJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन