सड़क हादसे में बाल बाल बचे नवगछिया के अभियोजन पदाधिकारी

सड़क हादसे में बचे नवगछिया के अभियोजन पदाधिकारी
परबत्ता. पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर सतीश नगर ढाला के समीप नवगछिया के अभियोजन पदाधिकारी विश्वजीत कुमार बाल बाल बच गए. बताया जाता है कि विश्वजीत कुमार अपने निजी वाहन से पैतृक घर रसौंक जा रहे थे. इसी दौरान सामने सतीश नगर के समीप सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने वाहन से सटकर निकला और कुछ दूरी जाने के बाद सड़क किनारे पलट गया. ट्रक पर सेव लदा था. इधर, अभियोजन पदाधिकारी विश्वजीत कुमार के वाहन में बैठे अन्य दो लोग पूरी तरह सुरक्षित है. जबकि उनके वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




