नगर सभापति ने किया पीसीसी सड़क सह नाला का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन
नगर सभापति ने किया पीसीसी सड़क सह नाला का उदघाटन

नगर सभापति अर्चना कुमारी लगातार नगर परिषद क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

23 लाख 73 हजार रूपये की लागत से वार्ड संख्या 21 में सड़क व नाला का निर्माण खगड़िया. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने रविवार को वार्ड संख्या 21 में पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला का उदघाटन किया. सभापति ने बताया कि नगर परिषद वार्ड संख्या 21 में चंदन सिंह से गणेश ठाकुर, अजय साह के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला तथा ढ़क्कन का निर्माण किया गया है. उन्होंने बताया कि आरसीसी नाला व पीसीसी निर्माण पर 23 लाख 73 हजार रूपये खर्च किया गया है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के गली गली में सड़क व नाला का निर्माण कराया जायेगा. ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो. मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि शहर के लोगों की आपेक्षाओं के अनुसार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है. नगर सभापति अर्चना कुमारी लगातार नगर परिषद क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही है. मौके पर वार्ड पार्षद लूसी खातून, उपसभापति प्रतिनिधि मो. शाहबुद्दीन, मुन्ना, गुड्डू, मो. गुलओ,मो.सानू, मो. सुभान, गणेश, मो. जानू, झक्षु, शुभम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन