पूर्व सरपंच के निधन पर सांसद पप्पू यादव ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के निधन पर सांसद ने जताया शोक

विज्ञापन

खगड़िया. परबत्ता प्रखंड के खीराड़ीह पंचायत के पूर्व सरपंच महेंद्र मिस्त्री का बुधवार की सुबह निधन हो गया. निधन पर पूर्णिया सांसद ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उनके आकस्मिक निधन से न केवल पंचायत बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. महेन्द्र मिस्त्री अपने सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के प्रति निःस्वार्थ भावना के लिए जाने जाते थे. उनके निधन से समाज ने एक सजग, ईमानदार और कर्मठ जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं दिखती. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि श्री मिस्त्री उनके अत्यंत करीबी और विश्वासपात्र सहयोगियों में से एक थे. उनका जाना व्यक्तिगत रुप से उनके लिए एक अपूरणीय क्षति है. सांसद ने कहा कि अपने जीवनकाल में समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि महेंद्र मिस्त्री का व्यक्तित्व अत्यंत सरल और सहज था. वे हमेशा आम जनता के बीच रहते थे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे. वे लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे और सभी वर्गों में उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था. मौके पर रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, युवा शक्ति नेता जवाहर यादव, कवि रंजन कुमार यादव, नीरज यादव, इंकू सिंह, आशुतोष यादव, किशोर दास, अजीत कुमार पप्पू सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन