मारपीट में मां बेटा हुआ घायल

Updated:
विज्ञापन
मारपीट में मां बेटा हुआ घायल

थाना क्षेत्र के हरदिया गांव से आपसी विवाद में मां और बेटा के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र के हरदिया गांव से आपसी विवाद में मां और बेटा के घायल होने का मामला प्रकाश में आया है. चौथम थाना में दिये गये आवेदन में हरदिया गांव निवासी रामबरण सिंह की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि रविवार को मेरे ही गांव के आजाद सिंह व उसकी पत्नी पूजा देवी आपसी विवाद को लेकर मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर मारपीट करने लगा. वहीं शोर सुनकर मुझे बचाने मेरा पुत्र राजा कुमार व पुत्री सीता कुमारी आयी तो दोनों मिलकर मेरे पुत्र और पुत्री के साथ मारपीट की. जिससे पुत्र व पुत्री घायल हो गये. दोनों का इलाज चौथम सीएचसी में कराया गया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन