अभिभावकों के साथ बैठक में छात्रों के शैक्षणिक प्रगति, तकनीकी शिक्षा की हुयी चर्चा

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 21 May 2026 8:02 PM

विज्ञापन

अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों का समुचित विकास संभव है.

विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में अभिभावकों के साथ प्राध्यापक की हुयी बैठक खगड़िया. स्थानीय राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सभागार में अभिभावक के साथ प्राध्यापकों की बैठक हुयी. बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण ने किया. बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, तकनीकी शिक्षा, छात्रावास व्यवस्था एवं उनके समग्र विकास के संबंध में अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना था. अभिभावकों ने महाविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, प्रयोगशाला कार्य, तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं भविष्य की तैयारी से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की. शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति, व्यवहार, कक्षा सहभागिता एवं प्रदर्शन की जानकारी प्रदान की. बैठक के दौरान अभिभावकों ने महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, हरित परिसर एवं छात्रहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार भी साझा किए. कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया. कहा कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों का समुचित विकास संभव है. कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. विवेक शरण ने संचालन एवं कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार, समाचार संकलन का दायित्व प्रो. अविरल कुमार द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन