हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर बैठक में हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर बैठक में हुई चर्चा

उन्होंने सभी कार्यकर्ता से हर घर तिरंगा यात्रा में जम जुटकर सफल बनाने का अपील की

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत पूर्वी बौरने पंचायत के सोनबरसा घाट स्थित विवाह भवन में शुक्रवार को भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सोनी कुमारी की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने को लेकर एक बैठक आहूत की गई. जिसमें मुख्य रूप से 12 अगस्त तक मंडल स्तर पर हर घर पर तिरंगा दिखे इस पर गहन चर्चा की गई. इसके पहले भाजपा मंडल के महामंत्री सह उप मुखिया संजय कुमार शाह व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मध्य बौरने पंचायत के आजाद के निधन पर उसकी आत्मा की शांति के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा. मौके पर सोनी ने कहा की संजय साह व आजाद पार्टी के लिए समर्पित थे. उन दोनों ने पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत कर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किये थे. जिनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता. साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी शहीदों के स्मारक की साफ सफाई एवं पुष्प अर्पित करने और शहीदों के घर जाकर उनके परिवार को सम्मानित करना हम सबों की जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी कार्यकर्ता से हर घर तिरंगा यात्रा में जम जुटकर सफल बनाने का अपील की. मौके पर विधानसभा विस्तारक अनंत कुमार, मंडल प्रभारी नवीन कुमार, महेशखूंट मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष शिवनंदन तांति, मंडल महामंत्री विजय कुमार गुप्ता, कार्य समिति सदस्य रविंद्र प्रसाद शर्मा, मंडल मंत्री रविंद्र कुमार गुप्ता, मंडल मंत्री मनोज कुमार राय, कुलदीप दास, विश्व प्रकाश सिंह, प्रेमचंद सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख विपिन कुमार,अर्जुन शाह, अजय कृष्ण गांधी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन