आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत हुई बैठक

आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत हुई बैठक

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को डॉ आंबेडकर समग्र सेवा विषय पर बैठक हुई, जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति टोले में आयोजित आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विकास शिविर को लेकर चर्चा की गयी. जिसमें उनके उत्थान, विकास, साफ सफाई, स्वच्छता विषय को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में सीओ रविराज कुमार, बीडीओ मोहम्मद मिनहाज अहमद एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नीतीश कुमार के अलावे विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव अंचल पर्यवेक्षक, राजस्व कर्मचारी एवं विकास मित्र व टोला सेवक उपस्थित थे. बैठक का मुख्य मुद्दा खासकर के दलित अनुसूचित जाति जनजाति बस्तियों में डॉ आंबेडकर समग्र सेवा भूमि योजना के तहत आवेदनों का निष्पादन किये जाने का रहा. जिसमें कर्मियों को एक सर्वे किए जाने का निर्देश दिए गए. ताकि भूमिहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित न रहना पड़े. ऐसे मामले कई बार सामने आए हैं अपना भूमि नहीं होने के कारण आवास योजना का लाभ लेने में बाधा हो जाती है. जिसको देखते हुए सरकार के द्वारा आंबेडकर समग्र सेवा अभियान भूमि योजना के तहत एक दिशा निर्देश जारी की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन