संदेहस्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, मचा कोहराम

Updated at : 24 Apr 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप खगड़िया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उत्तरी भदास गांव में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने ससुराल वाले के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाया. बीते मंगलवार की देर शाम विवाहिता का शव उत्तरी भदास स्थिति ससुराल में मिला है. भदास उत्तरी वार्ड संख्या 9 निवासी साधु सदा के 33 वर्षीय पत्नी बबिता देवी के पिता प्रभु सदा ने बताया कि मंगलवार की दोपहर लोगों से जानकारी मिली की बबिता की हत्या कर दी गयी है. मृतका के पिता ने बताया कि बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. परिजनों द्वारा आत्म हत्या किए जाने की बात कही है. उनके पहुंचने से पहले ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. मृतका के पिता प्रभु सदा ने बताया कि बबिता की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी. सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के बिरखी गांव में धूमधाम से शादी की थी. लेकिन ससुराल वालों ने बबिता की हत्या कर दी. इधर मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन