KHAGARIA विवाहिता ने ससुराल पक्षों पर देहज प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी पुलिस

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठला गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा अपने 15 दिन के मासूम बच्चे के साथ जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट :

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठला गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा अपने 15 दिन के मासूम बच्चे के साथ जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में पीड़िता सीमा कुमारी, पिता शंभु साह, ग्राम गनेल (नारायणपुर), थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर ने बताया है कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व बिठला निवासी आलोक कुमार के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी. आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था. पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी सास सरिता देवी, ससुर देवेंद्र साह, पति आलोक कुमार एवं देवर अमित कुमार द्वारा कई बार उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई. वहीं बीते 4 मई 2026 की शाम करीब 7:15 बजे सास और देवर ने उसे घर में बंद कर उसके तथा उसके 15 दिन के मासूम बच्चे के ऊपर किरासन तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उसकी जान बच सकी. आरोप है कि घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. पीड़िता ने थाना प्रशासन से मामले में कानूनी कार्रवाई कर खुद एवं अपने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन