ePaper

धनतेरस व दीपावली को लेकर सजने लगी बाजार

Updated at : 15 Oct 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस व दीपावली को लेकर सजने लगी बाजार

शहर में बढ़ने लगी चहल-पहल

विज्ञापन

शहर में बढ़ने लगी चहल-पहल छठ पूजा को लेकर बाजारों में बढ़ने लगी रौनक, डाला और सूप की खरीददारी तेज गोगरी. दीपावली और धनतेरस को लेकर अनुमंडल क्षेत्र सहित जिले भर में तैयारी तेज हो चुकी है. धनतेरस पर खरीदारी को लेकर बाजार सजने लगा है. इसके अलावा लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर भी डाला और सूप की खरीददारी तेज हो चुकी है. धनतेरस को लेकर बर्तन, ऑटोमोबाईल ज्वेलरी समेत सभी तरह की दुकानें सज रही है. हर लोग अपनी-अपनी बजट के हिसाब से धनतेरस को लेकर तरह-तरह के आभूषण समेत अलग-अलग वाहनों के लिये जहां एडवांस बुकिंग कराने लगे हैं, वहीं दिपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. ऐसे तो त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद से ही बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है, मगर धनतेरस और दिवाली को लेकर इन दिनों बाजार चमकने लगा है. अमूमन हर धनतेरस पर जिले में करोड़ों का कारोबार होता है. अलग-अलग प्रतिष्ठानों के संचालकों को करीब एक साल से धनतेरस का इंतजार रहता है क्योंकि धनतेरस पर खूब धन की वर्षा होती है. अब जैसे-जैसे धनतेरस नजदीक आ रहा है दुकानदार भी इसकी तैयारी तेज करने में जुटे हैं. ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए अलग-अलग डिजाईनों के सामान तैयार किये जा रहे हैं. कारीगर आकर्षक डिजाईनों में आभूषण तैयार करने में जुटे हैं. कोई खुद से आभूषण तैयार कर रहा है तो कोई बाहर से कारीगर मंगवाकर खपत के हिसाब से सामान तैयार करा रहे हैं. इसी तरह बर्तन के थोक विक्रेता भी विगत वर्षों में हुई बिक्री को ध्यान में रखकर सामान स्टॉक पूरा करने में जुटे हैं. वहीं दूसरी ओर, दीवापली व लोक आस्था का महा पर्व छठ को लेकर रेडिमेड गारमेंट्स संचालक भी बाहर से कपड़ों के नये आकर्षक डिजाईन ग्राहकों के लिये खरीदकर स्टॉक करने में लगे हैं. दुकानदारों का कहना है कि इस बार भी धनतेरस पर खूब धन की वर्षा होने की उम्मीद है. उसी को ध्यान में रखकर दुकानदार सामान मंगवा रहे हैं. वहीं, पटाखा के थोक विक्रेता भी दिपावली व छठ पूजा को देखते हुए तैयारी में जुटे हैं. दीपावली को लेकर रंग-बिरंगी झालर भी बाजार में पहुंचने लगा है. हर साल की तरह इस साल भी चाईनीज झालरों का बाजार गर्म रहने की आशंका है. कुल मिलाकर धनतेरस व दीपावली को देखते हुए हर स्तर पर तैयारी शुरू हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन