मलामास समाप्त होते ही मटिहानी गंगा घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

मटिहानी गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़.

Malamas Matihani Ganga Ghat: सुबह के समय घाट पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी संख्या गंगा स्नान के लिए पहुंची. स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट किनारे स्थित भोला बाबा मंदिर एवं ठाकुर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

विज्ञापन

मानसी (खगड़िया) से सतीश कुमार की रिपोर्ट:

Malamas Matihani Ganga Ghat: मानसी प्रखंड अंतर्गत मटिहानी गंगा घाट पर मलामास की समाप्ति के साथ ही मंगलवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही दूर-दराज गांवों और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की.

सुबह के समय घाट पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की बड़ी संख्या गंगा स्नान के लिए पहुंची. स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट किनारे स्थित भोला बाबा मंदिर एवं ठाकुर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा सतर्क

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए थे. एनएच-31 स्थित मटिहानी ढाला तथा रेलवे स्टेशन के आसपास निगरानी बढ़ाई गई थी. स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

पूजा सामग्री की दुकानों पर रही चहल-पहल

गंगा घाट के आसपास फूल-माला, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही. स्थानीय दुकानदारों के अनुसार मलामास समाप्त होने के बाद हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है.

सहरसा जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

मटिहानी गंगा घाट पर सहरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सहरसा-मानसी रेल मार्ग से सोनवर्षा, परमानपुर, बख्तियारपुर, कोपरिया, फैनगो, धमहरा, रोहियार, बंगलिया, बलकुंडा, हरदिया, खिड़निया, ब्रह्मा सहित आसपास के गांवों के लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे. श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान को अत्यंत पुण्यदायी बताते हुए धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए.

धार्मिक महत्व से जुड़ा है मटिहानी गंगा घाट

स्थानीय लोगों का कहना है कि मलामास की समाप्ति के बाद मटिहानी गंगा घाट पर स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इसी कारण हर वर्ष यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो जाता है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन