मेंटेनेंस पूरा, फिर भी बंद है अगुवानी का स्टील ब्रिज, यात्रियों ने प्रशासन से जल्द आवाजाही शुरू कराने की उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन

बावजूद अब तक यात्री वाहनों का परिचालन शुरू नहीं कराया गया है. इससे खासकर अगुवानी घाट तक आने-जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों एवं स्कूली छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के अगुवानी स्थित गंगा की उपधारा पर बने क्षतिग्रस्त लोहे के पुल (स्टील ब्रिज) का मेंटेनेंस कार्य पूरा हो चुका है. इसके बावजूद पुल पर यात्री वाहनों का परिचालन अब तक शुरू नहीं हो पाया है, जिससे रोजाना अगुवानी घाट आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए पुल पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई थी. इसके लिए पुल के मुख्य हिस्से पर बैरिकेडिंग कर मार्ग बंद कर दिया गया था. हालांकि स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए बाद में पैदल यात्रियों एवं मोटरसाइकिल चालकों के लिए सीमित रास्ता बनाया गया और पुल का मेंटेनेंस कार्य शुरू कराया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार की शाम तक पुल को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया गया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक यात्री वाहनों का परिचालन शुरू नहीं कराया गया है. इससे खासकर अगुवानी घाट तक आने-जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों एवं स्कूली छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार सिंह उर्फ चमन सिंह ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि आमजन की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द स्टील ब्रिज को सभी प्रकार की आवाजाही के लिए खोला जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन