प्रेमी शिक्षक ने शिक्षिका का फोटो किया वायरल, प्राथमिकी दर्ज

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 26 May 2026 10:51 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका का प्रेमी शिक्षक ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया. फोटो वायरल होते ही शिक्षिका ने प्रेमी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका का प्रेमी शिक्षक ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया. फोटो वायरल होते ही शिक्षिका ने प्रेमी शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जाता है कि शिक्षिका का फोटो फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर गलत आइडी बनाकर वायरल कर दिया गया. शिक्षिका के आवेदन पर थाना में कांड संख्या दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि शिक्षिका की पढ़ाई के दौरान वर्ष 2003 में लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक ऋषि कुमार से मुलाकात हुई थी. तभी शिक्षिका को शिक्षक के साथ प्यार हो गया. दोनों एक दूसरे से छिपकर बातचीत करने लगे. फोन पर बातचीत के दौरान शिक्षिका के माता पिता ने पकड़ लिया. जिसके बाद शिक्षिका प्रेमी शिक्षक से बातचीत करना बंद कर दी. जिसके बाद शिक्षक ने शिक्षिका को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने लगा. साथ ही 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा. प्रेमी शिक्षक शिक्षिका से शादी करने का भी दवाब बनाने लगा. शिक्षिका ने शिक्षक के साथ शादी के लिए तैयार हो गयी, लेकिन शिक्षक के माता पिता ने शादी से मना कर दिया. जब शिक्षिका बन गयी तो प्रेमी शिक्षक ने शादी के लिए फोन और मैसेज करने लगा और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने लगा. गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि पीड़िता आवेदक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन