शराब की भट्ठी ध्वस्त, गिरफ्तार

शराब निर्माण के दौरान इस्तेमाल में लाए जा रहे गैस सिलेंडर, चूल्हा, स्टील के ड्रम इत्यादि जब्त किया
परबत्ता. पुलिस द्वारा शुक्रवार को शराब मामले में कार्रवाई करते हुए डुमरिया बुजुर्ग स्थित बगीचे में स्थापित शराब की भट्टी को ध्वस्त करते हुए अजय यादव पिता लेल्हु यादव को हिरासत में लिया. शराब निर्माण के दौरान इस्तेमाल में लाए जा रहे गैस सिलेंडर, चूल्हा, स्टील के ड्रम इत्यादि जब्त किया. पुलिस द्वारा कई लीटर निर्मित एवं अर्धनिर्मित शराब को जब्त किया गया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शराब निर्माता सह तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










