ePaper

लाइसेंस सत्यापन की अंतिम तिथि आज

Updated at : 09 Sep 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
लाइसेंस सत्यापन की अंतिम तिथि आज

लाइसेंस सत्यापन की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन

अलौली. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अलौली प्रखंड क्षेत्र के 56 लाइसेंसधारी में से अब तक 42 लाइसेंसधारी ने सत्यापन कराया है. बीडीओ प्रेम कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार सभी लाइसेंसधारी के हथियारों का सत्यापन अनिवार्य है. यह कदम चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है. उन्होंने कहा कि सभी लाइसेंस धारक 10 सितंबर तक हर हाल में अपने हथियारों का सत्यापन कर लें. निर्धारित समय सीमा में सत्यापन नहीं करने वाले लाइसेंस धारी पर प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन