अंतरजिला किंग्स इलेवन क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में खगड़िया टीम ने सुपौल टीम को हराया

निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया
बेलदौर. प्रखंड के चौढली खेल मैदान में अंतरजिला किंग्स इलेवन काॅस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में खगड़िया की टीम ने 43 रन से सुपौल टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. जानकारी के मुताबिक रविवार को खगड़िया एवं सुपौल टीम के बीच चौथा लीग मैच आयोजित की गई. उक्त मैच का स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, बीडीओ सतीश कुमार,सीओ अमित कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि तनवीर हसन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन करते शुभारंभ कराया. वही टाॅस जीतकर खगड़िया टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते खगड़िया टीम के खिलाडिय़ों ने निर्धारित 20 ओवर गेंदो का सामना करते सात विकेट गंवाकर 275 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जबकि प्रतिद्वंद्वी सुपौल टीम को जीत के लिए 276 रन का लक्ष्य देकर बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. वही जवाब में बल्लेबाजी करते सुपौल टीम के खिलाड़ी 19 ओवर गेंदों का सामना करते सभी विकेट गंवाकर महज 232 रन पर ही सिमटकर मैच हार गई. जबकि खगड़िया की टीम 43 रन एवं तीन विकेट की बढ़त से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर लिया. निर्णायक मंडली ने विजेता टीम के खिलाड़ी अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया. इन्होंने 33 गेंदों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते टीम को 108 रन का सहयोग देकर जीत दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाया. इस दौरान विधायक श्री पटेल ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए उक्त टूर्नामेंट में फाइनल विजेता के हीरो स्प्लेंडर बाइक एवं उपविजेता टीम के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी की घोषणा से खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है, सरकार खिलाड़ियों के लिए मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना लाकर प्रतिभाओं को अवसर दी है, इन्होंने उम्मीद जताई कि सुदुरवर्ती क्षेत्र से होनहार खिलाड़ी सरकार के इस पहल का लाभ उठाकर इलाके का गौरव बढ़ाएं. मौके पर टूर्नामेंट आयोजक सह अध्यक्ष मोहम्मद किस्मत, अली मोहम्मद सूजन, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद इकबाल ,मोहम्मद इनायत , उद्घोषक मोहम्मद अबू सुफियान ,इब्राहिम इंडियन समेत दर्जनों गणमान्य लोग टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर मुस्तैदी से जुटे हुए थे।पहला सेमीफाइनल सोमवार को बेगूसराय एवं भागलपुर के बीच प्रस्तावित है जबकि दूसरा सेमीफाइनल मंगलवार को खगड़िया बनाम मधेपुरा टीम के बीच प्रस्तावित है. गुरुवार को सेमीफाइनल विजेता टीम के बीच फाइनल मुकाबला तय है. इससे खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




