खगड़िया में एनएच-31 पर मक्का लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा

Updated:
विज्ञापन

मानसी में एनएच-31 पर पलटा मक्का लदा ट्रैक्टर

Khagaria news: घटना मानसी स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के समीप हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मक्का लदा ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

खगड़िया-गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट:

Khagaria news: मानसी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एनएच-31 पर मक्का लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई.

घटना मानसी स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के समीप हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मक्का लदा ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

ट्रैक्टर के पलटने से एनएच-31 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को कुछ देर बाद सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-31 पर ओवरलोड वाहनों का परिचालन लगातार जारी है. इस वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. बावजूद इसके ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.

मानसी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन