खगड़िया में बाइक सवार दंपत्ति से छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Updated:
विज्ञापन

छिनतई मामले के संबंध में जानकारी देतीं गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी

Khagaria news: गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि चौथम थाना क्षेत्र के पटराहा वार्ड संख्या-15 निवासी शंकर कुमार मंडल ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर मुंगेर जिले के टिकारामपुर बनारसी टोला वार्ड संख्या-4 निवासी ऋषि राज और धनंजय कुमार को नामजद आरोपी बनाया था.

विज्ञापन

गोगरी (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट:


Khagaria news: महेशखूंट थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति से मारपीट कर सोने के जेवरात छीनने के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने छिनतई किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं.

गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि चौथम थाना क्षेत्र के पटराहा वार्ड संख्या-15 निवासी शंकर कुमार मंडल ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर मुंगेर जिले के टिकारामपुर बनारसी टोला वार्ड संख्या-4 निवासी ऋषि राज और धनंजय कुमार को नामजद आरोपी बनाया था.

आवेदन में शंकर कुमार मंडल ने बताया कि वह अपनी पत्नी नूतन कुमारी और तीन माह की पुत्री के साथ बाइक से जमालपुर से गोगरी जा रहे थे. इसी दौरान एचपी गैस एजेंसी राजधाम के समीप पीछे से बाइक पर सवार दोनों आरोपियों ने उनकी बाइक को रोक लिया और धक्का मार दिया. धक्का लगने से उनकी पत्नी और बच्ची सड़क पर गिर गईं.

पीड़ित के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी के कान की बाली और गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया. विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की. शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया.

डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर महेशखूंट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों ऋषि राज और धनंजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही छिनतई किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन