खगड़िया में कमल समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने की पहल

Published by : Shruti Kumari Updated At : 01 Jun 2026 12:50 PM

विज्ञापन

मध्य विद्यालय बल्लभजान में कमल समर कैंप का उद्घाटन करते अतिथि एवं उपस्थित बच्चे

Khagaria news: इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक मो. बरकत अली, शिक्षा सेवक सीमा कुमारी, वॉलिंटियर कविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दीपा कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन

गोगरी के मध्य विद्यालय बल्लभजान में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, 30 जून तक चलेगा कैंप

गोगरी (खगड़िया) से धीरज सिंह की रिपोर्ट:

Khagaria news: अनुमंडल क्षेत्र में ग्रीष्मावकाश की शुरुआत के साथ ही सोमवार को विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कमल समर कैंप का शुभारंभ किया गया. गोगरी प्रखंड के समसपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बल्लभजान में समर कैंप का उद्घाटन समसपुर पंचायत के मुखिया मणिलाल सिंह एवं जिला साधन सेवी डॉ. विजय कुमार ने फीता काटकर किया.

इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक मो. बरकत अली, शिक्षा सेवक सीमा कुमारी, वॉलिंटियर कविता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दीपा कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

समर कैंप का संचालन 1 जून से 30 जून 2026 तक किया जाएगा. प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैंप में बच्चों को भाषा और गणित विषय में दक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

समग्र शिक्षा अभियान के सहयोग से संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य कक्षा 5 एवं 6 के उन बच्चों को शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाना है, जिन्हें सरल कहानी पढ़ने, समझने अथवा बुनियादी गणितीय सवाल हल करने में कठिनाई होती है.

शिक्षा विभाग के अनुसार समर कैंप के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा. गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति के जरिए बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी बुनियादी शैक्षणिक दक्षता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा.

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बताया कि समर कैंप बच्चों के लिए सीखने के साथ-साथ मनोरंजन और रचनात्मक गतिविधियों का भी मंच बनेगा. इससे बच्चों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारी करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन