ePaper

कांशीराम की मनायी गयी जयंती, समानता व सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

Updated at : 17 Mar 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
कांशीराम की मनायी गयी जयंती, समानता व सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

कांशीराम की मनायी गयी जयंती, समानता व सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनका-कार्तिकेय सदन के सभागार में बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती सोमवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत कांशीराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गयी. इसके बाद मौजूद लोगों ने शिक्षा, समाज सुधार और सामाजिक न्याय पर आधारित कांशीराम के विचारों और उनके संघर्षों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी लोगों ने सामाजिक समानता और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया. दलित अधिकार संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में प्राचार्य सह कनीय वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार, प्रो विनय पासवान, दलित अधिकार संघर्ष मोर्चा बेगूसराय के जिलाध्यक्ष बलराम पासवान, मोर्चा के पटना जिलाध्यक्ष कमिंदर पासवान, प्रदेश महासचिव प्रमोद पासवान, रघुवीर पासवान, मधुबनी जिलाध्यक्ष सरोज पासवान, सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर रामशंकर पासवान, शिक्षक अतरदेव पासवान, विश्वनाथ पासवान, चंदन पासवान आदि ने विचार रखा. आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि कांशीराम साहब ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में व्याप्त जातिवाद की जंजीरों को तोड़ने और समानता के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया. उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब एक महान राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और विचारक थे. उन्होंने जीवनपर्यंत शोषितों, वंचितों और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. कांशीराम साहब बहुजन एकता के प्रतिमूर्ति थे. मानवतावादी और बौद्ध दर्शन से प्रेरित कांशीराम साहब ने दबी-कुचली जातियों को एकजुट करने और उन्हें राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया. कार्यक्रम सभी लोगों ने एकजुटता और भाईचारे के साथ कांशीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्षरत रहने का संकल्प लिया. मौके पर रघुवंश प्रसाद यादव, डॉ. रंजन साह, अंकेश कुमार, शिक्षक वशिष्ठ पोद्दार, ऋषिदेव यादव, संकज पासवान, प्रशिक्षु शिक्षक हरिवंश कुमार और सूर्यवंश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन