सनातन हिन्दू सम्मेलन को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 01 Feb 2026 9:19 PM

विज्ञापन

कलश यात्रा संपन्न कर भंडारा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के फुलवड़िया गांव में सनातन हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभा निकालकर परिभ्रमण करते ग्रामीणों को जागरूक किया गया. जानकारी के मुताबिक रविवार को उक्त सम्मेलन के शुभारंभ को लेकर 151 कुंवारी कन्याओं की टोली कलश शोभा यात्रा में भाग लेकर गांव के शिव मंदिर से रवाना होकर गांव के विभिन्न गली मुहल्लों का भ्रमण करते हुए श्री कृष्णा मेला प्रांगण पहुंचे. कलश यात्रा संपन्न कर भंडारा का आयोजन किया गया. उक्त भंडारा में कुंवारी कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया. इस संबंध में आयोजक समिति के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि रविवार को 11 बजे सनातन हिंदू सम्मेलन के शुभारंभ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकालकर गांव का भ्रमण किया गया. कलश शोभा यात्रा में जय श्री राम जय श्री राम का नारा बुलंद हो रहा था. मौके समाजसेवी ऋषभ कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार हिटलर, अजय कुमार शर्मा, घनश्याम कुमार, रंजीत कुमार, पुराण मंडल, राजेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन