पैंकात स्लुइस गेट निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, किसानों की बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन

पैंकात स्लुइस गेट निर्माण में बरती जा रही अनियमितता, किसानों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन

पसराहा. गोगरी प्रखंड क्षेत्र के पैकांत पंचायत स्थित मिरकेल में स्लुइस गेट की बदहाली और नये निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं को लेकर स्थानीय किसानों ने असंतोष व्यक्त किया है. शनिवार को सरपंच शंकर दास, ग्रामीण राजेंद्र सिंह, अंशु भारती और सिकंदर शर्मा आदि किसानों ने स्लुइस गेट का मुआयना किया. किसानों ने बताया कि निर्माणाधीन नये स्लुइस गेट जरूरत से ज्यादा नीचे और आकार में छोटा बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में पानी की निकासी संभव नहीं हो पायेगी. गेट के नीचे होने की वजह से बाढ़ का पानी खेतों से बाहर जाने के वजाय वापस खेतों की तरफ ही आयेगा. गेट के अंदर और बाहर लगभग पांच से सात फीट तक गाद जमा हुआ है. इसके कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित है. किसानों ने कहा कि यदि समय रहते गाद की सफाई नहीं की गयी तो मॉनसून के बाद खेतों से पानी नहीं निकल पायेगा और अगले सीजन के लिए जमीन समय पर तैयार नहीं हो सकेगी. इससे बुआई में देरी होगी और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खेती-किसानी के हितों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का जल्द समाधान किया जाय.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन