ePaper

आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने गोशाला पहुंच गायों के रख-रखाव की दी जानकारी

Updated at : 25 Aug 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने गोशाला पहुंच गायों के रख-रखाव की दी जानकारी

सोमवार को पतंजलि मुख्यालय हरिद्वार से आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने गोशाला पहुंचे. गोशाला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का भव्य स्वागत किया.

विज्ञापन

खगड़िया. सोमवार को पतंजलि मुख्यालय हरिद्वार से आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने गोशाला पहुंचे. गोशाला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का भव्य स्वागत किया. गोशाला कमेटी के मंत्री प्रदीप दहलान, भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक उमाशंकर प्रसाद, पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा, युवा भारत के जिला अध्यक्ष अनिल साह, धर्मेंद्र कुमार, श्रवण गांधी, आमोद कुमार, बिनोद कुमार, रामकृष्ण शर्मा, तुषार दहलान, गोपाल दहलान, राज्य प्रभारी अजीत कुमार, युवा राज्य प्रभारी अशोक चौरसिया, पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार ने भव्य स्वागत किया. आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने गोशाला के गायों की जानकारी ली. उन्होंने गाय के रख-रखाव की जानकारी दी. अधिवक्ता कृष्णा शर्मा ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के पूर्व कुल सचिव सह राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जवाहर ठाकुर को श्रद्धांजलि देने बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड के रघुनाथपुर गांव पहुंचे थे. वहीं खगडिया पतंजलि परिवार के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गये. पतंजलि परिवार के आग्रह पर आचार्य बालकृष्ण जी महाराज गोशाला पहुंचे. उन्होंने गायों के रख-रखाव की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन