ईद पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल

Updated:
विज्ञापन
ईद पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल

ईद पर्व की खरीदारी को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल

विज्ञापन

गोगरी. रमजान का पाक महीना का अब अलविदा होने वाला है और ईद की तैयारी अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. गोगरी जमालपुर नगर परिषद के मुख्य बाजार में चहल पहल देखने को मिल रही है. इस दौरान रोजेदार ईद के दिन के लिए सेवई मिठाइयां एवं खाद्य सामग्री खरीदने में व्यस्त हैं. वहीं मेहंदी की बिक्री भी जोरों पर है. खासकर युवाओं और बच्चों में इसका खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. थाना क्षेत्र के कई जगहों पर इस समय ईद की तैयारियां बड़े धूमधाम से कि जा रही हैं. वहीं जामा मस्जिद शाहनगर के मौलाना अजमत कासमी ने बताया कि ईद को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में साफ सफाई और रंगरोगन का कार्य जोरों पर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन