जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को मिला दो लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को मिला दो लाख रुपये

जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को मिला दो लाख रुपये

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बंदहेरा शाखा के अधिकारी ने मृतका के पति को दो लाख रुपये का चेक दिया गया है. बताया जाता है कि ग्रामीण बैंक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत खाता धारक रूबी देवी ने बीमा करायी थी. बीमा धारी रूबी की मौत हो गयी. मृतका रूबी के मौत के पश्चात बीमा राशि का भुगतान उनके पति विजय साह बैंक के अधिकारियों ने दिया. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बेगूसराय के क्षेत्रीय प्रबंधक कुंज बिहारी कुमार ने बताया कि कोई भी 18 से 50 वर्ष के खाताधारक प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत प्रतिवर्ष अपने खाता से मात्र 436 का भुगतान कर इस पॉलिसी का लाभ ले सकता है. 18 से 70 वर्ष के खाताधारक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत प्रतिवर्ष मात्र 20 रुपये का भुगतान कर दुर्घटना बीमा का लाभ ले सकता है. मौके पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के बंदेहरा शाखा के शाखा प्रबंधक राजदीप कुमार, बैंक कर्मी रजनीश कुमार, मोहित, बीसी संचालक राहुल कुमार , बैंक मित्रा आरती आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन