27 को होगा गोगरी प्रखंड प्रमुख का चुनाव

Updated:
विज्ञापन
27  को होगा गोगरी प्रखंड प्रमुख का चुनाव

बीते 21 अक्टूबर को पूर्व प्रमुख रीमा की गिर गयी थी कुर्सी

विज्ञापन

बीते 21 अक्टूबर को पूर्व प्रमुख रीमा की गिर गयी थी कुर्सी गोगरी. प्रखंड प्रमुख का चुनाव आगामी 27 दिसंबर 2024 को होगा. चुनाव की तिथि जानने के बाद विरोधी खेमा और पूर्व प्रमुख अपने अपने जोर आजमाइश में लगे गये हैं. बता दें कि बीते 21 अक्टूबर 2024 को काफी उठा पटक के बाद पूर्व प्रमुख रीमा की कुर्सी गिर गयी थी. अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बैठक में पूर्व प्रमुख रीमा देवी ने शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यपालक पदाधिकारी (पंचायत समिति) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गोगरी राजाराम पंडित की अध्यक्षता में ट्राईसम भवन में बैठक हुई थी. इस दौरान पूर्व प्रमुख पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति सदस्यों द्वारा मतदान कराया गया. दो खेमे में पंचायत समिति सदस्य बट गया था. एक खेमे का नेतृत्व पूर्व प्रखंड प्रमुख रीमा देवी कर रही थी. वहीं विरोधी खेमे का नेतृत्व मनीष कुमार कर रहे थे. अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद हुई मतगणना से स्पष्ट हुआ कि पूर्व प्रमुख रीमा देवी के पक्ष में 10 मत पड़ा. वहीं विरोध में 17 मत पड़ा था. इस तरह अल्पमत में आने के कारण प्रमुख रीमा देवी की कुर्सी गिर गयी थी. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पंडित ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के अनुशंसा पर प्रखंड प्रमुख के अविश्वास से जुड़े मामले का प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन आयोग पटना को भेजा गया था. निर्वाचन आयोग द्वारा 27 दिसम्बर 24 की तिथि का निर्धारण कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन