ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत
बेलदौर. थाना क्षेत्र के महिनाथनगर गांव में ईंट लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत शुक्रवार को हो गयी. बताया कि नगर पंचायत बेलदौर निवासी नीतीश शर्मा के दो वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि नेहा कुमारी कुछ दिन पूर्व ही ननिहाल महिनाथनगर मुरबल्ला गांव नाना जवाहर सदा के यहां आयी थी. इस दौरान वे अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खेल रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गयी. लोगों ने घटना की सूचना पर टोल फ्री नंबर 112 व पुलिस को दी. मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










