ePaper

आज मथुरापुर मैदान में जन सुराज पार्टी के संस्थापक जनसभा को करेंगे संबोधित

Updated at : 07 Jun 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
आज मथुरापुर मैदान में जन सुराज पार्टी के संस्थापक जनसभा को करेंगे संबोधित

पार्टी के संस्थापक को सैकड़ों बाइक से कार्यकर्ता रहीमपुर जुबली पेट्रोल पंप पर स्वागत करेंगे

विज्ञापन

खगड़िया. शहर के मथुरापुर खेल मैदान में रविवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान 15 हजार से अधिक जन सुराज से जुड़े लोग भाग लेने की उम्मीद है. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बिहार बदलाव सभा का आयोजन बिहार के सभी अनुमंडल में किया जायेगा. इसी कड़ी में रविवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खगड़िया आएंगे. पार्टी के संस्थापक को सैकड़ों बाइक से कार्यकर्ता रहीमपुर जुबली पेट्रोल पंप पर स्वागत करेंगे. शहर के बलुआही ठाकुरबाड़ी के समीप सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल यात्रा करते हुए राजेंद्र चौक, स्टेशन चौक, बखरी बस स्टैंड होते हुए गांधी चौक, मथुरापुर मैदान पहुंचेंगे. आने वाली चुनाव में किन किन मुद्दों पर वोट देना चाहिए, हार की शिक्षा व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, किसानों के लिए क्या होना चाहिए, बिहार में ही रोजगार मिले. इसके लिए क्या करना चाहिए. उक्त मुद्दों पर लोगों के बीच चर्चा करेंगे. मौके पर आयोजन सदस्य जिला अध्यक्ष विनय कुमार वरुण, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, महासचिव जनार्दन प्रसाद सिंह, प्रशांत कुमार, मंटू कुमार, डॉ. नीतीश, रणधीर कुमार सहित प्रखंड अनुमंडल एवं जिला स्तर के कमेटी के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन