बकरीद पर्व को लेकर परबत्ता में निकाला फ्लैग मार्च
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर परबत्ता थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया
परबत्ता. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर परबत्ता थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व में गोगरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने किया. फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए बकरीद पर्व मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










