माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. पांच दिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. पांच दिवसीय प्रशिक्षण के सत्र में एक्शन रिसर्च पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिसमें विद्यालय स्तर पर शिक्षकों की समस्या का चयन कर उसे अच्छे ढंग से पढ़ने की गतिविधि की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. डाइट के प्रधानाध्यापक डॉ. मनोज कुमार, व्याख्याता औरंगज़ेब, शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता पंकज कुमार, व्याख्याता अवधेश कुमार ने प्रशिक्षणर्थी शिक्षक आलोक शिक्षार्थी, शशिकांत रंजन, सुधा शास्त्री, राजकुमार, जितेंद्र कुमार, पूजा कुमारी, मनोज कुमार, राहुल, राजकुमार सिंह आदि को प्रमाण पत्र दिया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन