शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी
शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी
परबत्ता. थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़ित पिता ने आवेदन देकर कहा कि करना गांव के युवक 14 वर्षीय पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया. बताया कि बीते पांच मई 2026 की सुबह करीब 7:40 बजे घर से बिना बताए निकली थी. इसके बाद देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि करना गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र पियुष कुमार उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. बताया कि आरोपित युवक पूर्व से ही उनकी पुत्री से बातचीत करता था. करीब दो वर्ष पहले भी उनके घर में घुस गया था. उस समय मामले की सूचना थाना को दी गयी थी. सामाजिक स्तर पर समझौता कर मामला शांत कराया था. पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि पियुष कुमार उनकी पुत्री को लेकर फरार हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










