सी. एट का नकली टायर व ट्यूब बेच रहे बाबा टायर हाउस के विरुद्ध प्राथमिकी

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :19 Apr 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
सी. एट का नकली टायर व ट्यूब बेच रहे बाबा टायर हाउस के विरुद्ध प्राथमिकी

एट टायर व ट्यूब नकली बेचा जा रहा है. जिस आधार पर नगर थाना द्वारा विधिवत त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

जेएनकेटी रोड में मॉल के सामने बेचा जा रहा था नकली टायर ट्यूब खगड़िया. शहर में सी. एट का नकली टायर व ट्यूब बेच रहे बाबा टायर हाउस के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रविवार को जेएनकेटी रोड स्थित बाबा टायर हाउस में नगर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान बाबा टायर हाउस से 15 पिस नकली सी. एट ट्यूब बरामद किया गया. उसके बाद बाबा टायर हाउस के प्रोपराइटर बलराम कुमार उर्फ बबलू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर हसनपुर निवासी सनाउल्ला खां वर्तमान में आईपी इन्वेस्टीकेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. सनाउल्ला खां ने नगर थाना को बताया कि टी-2 मॉल के सामने बाबा टायर हाउस द्वारा सी. एट टायर व ट्यूब नकली बेचा जा रहा है. जिस आधार पर नगर थाना द्वारा विधिवत त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गयी. जहां से 15 पीस नकली सी. एट ट्यूब बरामद किया गया. शिकायत कर्ता मैनेजर सनाउल्ला खां के आवेदन पर नगर थाना कांड संख्या 89/26 दर्ज किया गया. छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू कुमारी, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सफत खातुन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन