दो पक्षों के बीच मारपीट व पत्थरबाजी, गोलीबारी में एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच मारपीट व पत्थरबाजी, गोलीबारी में एक जख्मी

एक महिला सहित चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

विज्ञापन

-एक महिला सहित चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में महेशखूंट. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पत्थरबाजी हुई. देखते ही देखते दो पक्षों के बीच ईंट पत्थर और लाठी डंडा से लेकर गोलीबारी की नौबत आ गई. लड़ाई-झगड़ा के दौरान गोविंदपुर वार्ड संख्या 2 निवासी धनिक मंडल के 35 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को गोली लग गयी. गोली विकास के पैर में लगी. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों के सहयोग से घायल को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां डॉ प्रदीप कुमार साहू द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी के बाद गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के निर्देश पर स्थानीय महेशखूंट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि महेशखूंट पुलिस एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है. जख्मी विकास के भाई कमलेश मंडल ने बताया कि गांव के ही मंगला सिंह, भानू सिंह, सुनील सिंह आदि ने मिलकर गोली मारा है. हालांकि खबर लिखे जाने तक महेशखूंट थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू किया गया है.

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन