मांगों को लेकर 27 मार्च को धरना देंगे विद्युत कर्मी

Updated:
विज्ञापन
मांगों को लेकर 27 मार्च को धरना देंगे विद्युत कर्मी

मशाल जुलूस निकालकर कंपनी एवं प्रबंधन के साथ सरकार को जगाने का प्रयास किया जायेगा.

विज्ञापन

खगड़िया. लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने के विरोध में पीएसएस से जुड़े कर्मियों की बैठक रविवार को हुयी. बैठक की अध्यक्षता प्रशांत कुमार तथा संचालन सचिव संजय कुमार सुमन ने किया. बिहार स्टेट प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आयोजित बैठक में सर्वसम्मिति से 27 मार्च को विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. धरना प्रदर्शन से पहले 26 मार्च की शाम विद्युत कर्मियों द्वारा मशाल जुलूस निकालकर कंपनी एवं प्रबंधन के साथ सरकार को जगाने का प्रयास किया जायेगा. बैठक में भाग ले रहे सुबोध कुमार ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर यूनियन द्वारा निर्णय लिया गया कि पूर्व के संघर्षों के निरंतरता को बनाए रखने के लिए पटना में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे. मौके पर रोशन कुमार, सुबोध कुमार, बलराम कुमार, चीकू कुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार, रामज्ञान कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन