पत्नी की शिकायत पर शराबी पति को भेजा गया जेल
थाना क्षेत्र के बेलदौर से पुलिस ने नशे की हालत में मारपीट कर रहे शराबी को पुलिस ने पकड़ा है
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बेलदौर से पुलिस ने नशे की हालत में मारपीट कर रहे शराबी को पुलिस ने पकड़ा है. बताया जाता है कि नगर पंचायत बेलदौर निवासी बबलू सिंह उर्फ मनोरंजन सिंह के पुत्र अमन कुमार शराब पीकर घर में पत्नी व दादी के साथ मारपीट कर रहा था. इसकी सूचना उसकी पत्नी ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को दे दी. सूचना पर टोल फ्री नंबर पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर आरोपित अमन को पकड़ कर थाना में सौंप दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अमन कुमार शराब पीकर पत्नी एवं घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट कर रहा था. पत्नी के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










