भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय का हुआ नामकरण

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 21 May 2026 8:04 PM

विज्ञापन

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत रत्न राजीव गांधी के नाम से पूरे जिले में कोई स्मारक नहीं था.

विज्ञापन

खगड़िया. जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरूवार को राजीव गांधी की 35वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दिया गया. श्रद्धांजलि सभा के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय का नामकरण राजीव आश्रम किया गया. भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया. कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी की स्मृति में कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी मनोज शर्मा, नीरज कुमार, कृष्णकांत झा एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाग लिया. जिला अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत रत्न राजीव गांधी के नाम से पूरे जिले में कोई स्मारक नहीं था. उनकी 35वीं शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय का नामकरण राजीव आश्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप, पूर्व अध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता खतीबुर रहमान, शहीद कुमार, प्रीति वर्मा, राहुल चंद्र कुशवाहा, संजय कुशवाहा, संजय गुप्ता, प्रशांत सुमन, पवन कुशवाहा, रविंद्र चौरसिया, मनोज चौधरी, सुभाष रत्न महतो, रौशन चंद्रवंशी, प्रतिभा कुमारी, नवीन कुमार, रुपेश पटेल, देव करण शाह, लक्ष्मण कुशवाहा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन