गर्मी से पशुओं में बढ़ रही है बीमारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 12:00 AM
गर्मी से पशुओं में बढ़ रही है बीमारी
गर्मी से पशुओं में बढ़ रही है बीमारी, पशुपालक परेशान
गोगरी. तेज गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं में गर्मी जनित बीमारी बढ़ने लगी है. पशुओं में हफनी एवं हीटस्ट्रोक की शिकायत ने पशुपालक किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. गर्मी के कारण मवेशियों को खिलाने के लिए हरे चारे की भी किल्लत हो गयी है. पानी का अभाव है व पोखर तालाब में पानी कम होने लगा है. जिससे पानी के अभाव में पशुपालकों को भीषण गर्मी में भी अपने पशुओं को नहाना धोना मुश्किल हो गया है. वहीं गर्मी के कारण दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन क्षमता में कमी आ गयी है. जिससे किसानों को मवेशी पालना बूते से बाहर की बात होती जा रही है. इस बाबत गोगरी पशु चिकित्सालय के प्रभारी पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि गर्मी के दिनों में पशुओं को विशेष देखभाल की जरूरत होती है. उन्होंने पशुपालक किसानों को दिन व दिन बढ़ती गर्मी एवं तापमान को देखते हुए अपने मवेशियों खासकर दुधारू पशुओं के प्रति विशेष सावधानी बरतने व उसकी उचित देखभाल करने की सलाह दी है. बताया कि प्रखंड क्षेत्र में लगभग 20 हजार के करीब दुधारू पशु हैं. इनमें क्रॉस ब्रीड नस्ल के पशुओं की संख्या अधिक है. गर्मी बढ़ने पर पशुओं में हीट स्ट्रोक की संभावना ज्यादा रहती है. गर्मी के मौसम में पशुओं में हफनी की शिकायत भी बढ़ जाती है. भूख में कमी आ जाती है. पाझ में भी कमी आ जाती है. जिस कारण इसका सीधा असर दुधारू पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता पर पड़ता है. बताया कि गर्मी के दिनों में दुधारू पशुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उसे छांव वाली जगह पर रखना, हरा चारा ताजा पानी आदि का उपयोग करते हुए संतुलित आहार देना चाहिए. पोषक तत्व के भरपाई के लिए संतुलित आहार के साथ-साथ मिनरल मिक्सचर भी देना चाहिए. इससे दुधारू पशुओं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और दुग्ध उत्पादन क्षमता भी प्रभावित नहीं होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










