Bihar News: खगड़िया में सात दिनों से गायब बच्चे की गड्ढे में मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :28 Dec 2024 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
khagaria news| Bihar News: Dead body of a child missing for seven days found in a pit in Khagaria

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: खगड़िया में सात दिनों से गायब बच्चे की लाश गड्ढे में मिली है. परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Bihar News: खगड़िया में सात दिनों से गायब बच्चे की लाश गड्ढे में मिली है. परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना महेशखुंट थाना क्षेत्र के लोहिया चौक की बताई जा रही है. बता दें कि बच्चे का शव गड्ढा से बरामद किया गया है. घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है.

सात दिनों से गायब था बच्चा

मिली जानकारी के अनुसार, लोहिया चौक निवासी मंतोष केशरी का तीन वर्षीय पुत्र रविन्द्र कुमार उर्फ डुग्गू सात दिनों से गायब था. बच्चे का शव शनिवार को महेशखूंट रेलवे लाइन स्थित गड्ढा से पुलिस ने बरामद किया है. शव मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना मे शव रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.

Also Read: संजीव हंस के करीबी इंजीनियर के घर पहुंची ED, होटल समेत दो ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

घर के बाहर से बच्चा हुआ था गायब

परिजनों ने बताया कि 22 दिसंबर को वह घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान वह लापता हो गया था. घटना के बाद बच्चा के परिजन स्मैकर द्वारा अगवा किए जाने की आशंका जतायी. लापता बच्चे के पिता मंतोष केशरी ने बताया कि उसका पुत्र रविन्द्र कुमार उर्फ डूग्गू रविवार की शाम घर के सामने सड़क किनारे खेल रहा था. अंधेरा छाते ही जब उसे खोजने लगे तो नहीं मिला. उसके बाद परिजनों ने थाना में रिपोर्ट लिखवाया. इधर गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि एसएफएल की टीम को बुलायी जा रही है. विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन