ED Raid: संजीव हंस के करीबी इंजीनियर के घर पहुंची ED, होटल समेत दो ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Dec 2024 1:21 PM
होटल में चल रही ED की रेड
ED Raid: आईएएस संजीव हंस से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ED की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. ED की टीम संजीव हंस के करीबी जूनियर इंजिनियर के घर छापेमारी की है. बता दें कि सुनील कुमार के घर और होटल में रेड चल रही है.
ED Raid: आईएएस संजीव हंस से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ED की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि ED की टीम संजीव हंस के करीबी और उनकी अवैध तरीके से अर्जित की गई कमाई का निवेश करने वाले कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. मिली जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने आज सुबह पुल निर्माण विभाग के जूनियर इंजिनियर के घर छापेमारी की है. टीम ने इंजीनियर के पटना और गया दो ठिकानों पर रेड मारी है. पुल निर्माण विभाग के जूनियर इंजिनियर सुनील कुमार के घर और होटल में रेड चल रही है.
आईएएस संजीव हंस की कुल सात संपत्तियां हैं जब्त
बता दें कि, आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस अधिकारी संजीव हंस फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं. वहीं, इसी मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए संजीव हंस की संपत्ति को अटैच किया और ईडी ने IAS अधिकारी के कुल 7 संपत्तियों को जब्त किया है.
दूसरों के नाम पर संपत्तियां हुई थी रजिस्टर्ड
बता दें कि ED ने संजीव हंस की दिल्ली, नागपुर और जयपुर की संपत्ति को जब्त की है. संपत्ति की कीमत करीब 23 करोड़ 72 लाख रुपए बताए जा रहे हैं. IAS संजीव हंस के नागपुर में जमीन के तीन प्लॉट, दिल्ली में एक फ्लैट और जयपुर में तीन फ्लैट्स को ईडी ने जब्त कर रखा है. संजीव हंस बड़ी चालाकी से इन संपत्तियों के मालिक बने थे. ऊर्जा विभाग में ठेकेदारी करने वाले प्रवीण कुमार चौधरी, कोलकाता के कारोबारी पुष्पराज बजाज और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर यह संपत्तियां रजिस्टर्ड कराई गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










