बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम

थाना क्षेत्र के सहसी मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक चालक के धक्के से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी.
अलौली. थाना क्षेत्र के सहसी मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक चालक के धक्के से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि इस घटना में बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आक्रोशित लोगों ने घटना के बाद रौन चौक को जाम कर दिया. घटना बुधवार सुबह की बतायी जा रही है. मृतक युवक की पहचान रौन निवासी मो.मुर्तुजा के 14 वर्षीय पुत्र मो साजिद के रूप में की गयी है. जबकि बाइक सवार गढबन्नी गांव निवासी ललन रजक के पुत्र दीपक कुमार गंभीर रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार दीपक तेज रफ्तार में जा रहा था. सहसी मोड़ के पास साइकिल सवार मो. साजिद को धक्का मार दिया. जिसके कारण साइकिल सवार साजिद की घटना स्थल पर मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल सवार युवक को इलाज के लिए सीएचसी अलौली में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि साइकिल सवार जख्मी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रौन चौक के समीप सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने लगभग एक घंटे तक सड़क को जाम रखा. लोगों ने घटना की जानकारी अलौली पुलिस को दी. प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




