सहरसा - मधेपुरा में तूफान से फसल बर्बाद, सांसद दिनेश चंद्र यादव ने केंद्र से मांगा मुआवजा

Updated at : 24 Mar 2026 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा - मधेपुरा में तूफान से फसल बर्बाद, सांसद दिनेश चंद्र यादव ने केंद्र से मांगा मुआवजा

किसानों की महीनों की मेहनत एक झटके में खत्म हो गई.उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

मधेपुरा सहरसा और मधेपुरा जिलों में 20 मार्च की शाम आए भीषण तूफान और भारी बारिश से किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए दिनेश चंद्र यादव ने केंद्र सरकार से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है. सांसद श्री यादव ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर बताया कि तूफान और बारिश के कारण गेहूं और मक्का जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं. खेतों में लगी फसलें टूटकर जमीन पर गिर गईं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत एक झटके में खत्म हो गई. उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र के किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ा है और भविष्य में खाद्यान्न व जीविकोपार्जन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है. कई किसान कर्ज के बोझ तले दबने की स्थिति में पहुंच सकते हैं. सांसद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सहरसा और मधेपुरा में फसल क्षति का जल्द सर्वे कराया जाए और वास्तविक नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा/क्षतिपूर्ति प्रदान की जाए. सांसद ने कहा कि तत्काल राहत की जरूरत है, अगर जल्द सहायता नहीं मिली तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन