ePaper

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 15 May 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

कुख्यात अपराधी को एसटीएफ एवं जिला तकनीकी शाखा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान माधवपुर पटपर दियारा से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी को एसटीएफ एवं जिला तकनीकी शाखा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान माधवपुर पटपर दियारा से गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार राम पुकार सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम था. लंबे अरसे से पुलिस को उसकी तलाश थी. शातिर राम पुकार सिंह लगातार अपने ठिकाने को बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. फिलहाल इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के सभी आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है .आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन